June 23, 2026

अडानी ग्रुप पर इस बड़े इनवेस्टर्स का भरोसा कायम, बोले-100% मिलेगा रिटर्न

0
adani-1.jpg

नई दिल्ली

हिंडनबर्ग (Hindenberg) की रिपोर्ट आने के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन तब जिस एक निवेशक ने अडानी ग्रुप (Adani Group) पर भरोसा जताया था वह आज भी समूह के साथ खड़ा है। हम बात कर रहे हैं जीक्यूजी पार्टर्नस इंक (GQG Partners) के चीफ इनवेस्टमेंट ऑफिसर राजीव जैन की। उनका मानना है कि अडानी ग्रुप आने वाले सालों में 100 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न देगा।

2 बिलियन डॉलर का किया है निवेश
अमेरिका के न्यूयार्क स्थिति ब्लूमबर्ग के ऑफिस में दिए एक इंटरव्यू में राजीव जैन ने कहा कि आने वाले 5 सालों में ये मल्टीबैगर साबित होंगे। उन्होंने अडानी ग्रुप की अलग-अलग कंपनियों के शेयरों में 2 बिलियन डॉलर से अधिक का निवेश किया है। यह निवेश ऐसे समय में आया था जब हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप पर आरोपों की बौछार लगा दी थी। जिसकी वजह समूह की सभी लिस्टेड कंपनियों के शेयर औंधे मुंह गिर गए थे।

निवेश ने किया संजीवनी का काम!
जीक्यूजी फर्म की मार्केट कैप 90 अरब डॉलर की है। कंपनी तब चर्चा में जब इसने अडानी ग्रुप की कंपनियों पर दांव लगाया। दांव भी छोटा-मोटा नहीं था। अडानी ग्रुप की अलग-अलग कंपनियों में 2 अरब डॉलर का जीक्यूजी फर्म ने निवेश कर सबको हैरत में डाल दिया था। यह एख निवेश अडानी ग्रुप के लिए संजीवनी का काम कर गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *