March 15, 2026

12 को बस्तर प्रवास पर आयेंगी प्रियंका गांधी

0

रायपुर

कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए रायपुर आई थीं प्रियंका गांधी,अब प्रियंका 12 अप्रैल को बस्तर के दौरे पर आएंगी। प्रियंका यहां महिला सम्मेलन में भाग लेंगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि राज्य सरकार ने बजट में मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकतार्ओं को सौगात दी है। इसको लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन बस्तर में किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की चुनावी सभा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दस अप्रैल को कर्नाटक जाएंगे। इसके बाद 11 अप्रैल को दोनों नेता वायनाड जाएंगे। वहां से प्रियंका गांधी बस्तर पहुंचेंगी और महिलाओं के सम्मेलन में शामिल होंगी। बस्तर की सभी 12 विधानसभा सीट पर कांग्रेस विधायक हैं। ऐसे में प्रियंका की सभा को काफी अहम माना जा रहा है। ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *