June 21, 2026

नाइजीरिया में बंदूकधारियों के हमले में कम से कम 30 लोगों की मौत

0
naijiria.jpg

अबुजा
उत्तर-मध्य नाइजीरिया में एक शिविर पर हुए हमले में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी सियुयेसे एनेने ने बताया कि बंदूकधारियों ने शुक्रवार शाम बेन्यू राज्य के मगबान गांव में आम नागरिकों पर हमला कर दिया और मामले की जांच की जा रही है।

अधिकारियों ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस हमले के लिए कौन जिम्मेदार है, लेकिन संदेह स्थानीय चरवाहों पर है, जिनका अतीत में उत्तर-मध्य नाइजीरिया में भूमि को लेकर किसानों से विवाद रहा है। इससे कुछ दिन पहले, राज्य के उमोगिडी गांव में बंदूकधारियों के दो अलग-अलग हमलों में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *