June 23, 2026

एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्री की महिला केबिन क्रू से भिड़त, लौटा विमान

0
airindina.jpg

 नई दिल्ली

दिल्ली से लंदन जाने वाला एक विमान सोमवार को एक यात्री की हरकत की वजह से उड़ान भरने के बाद वापस एयरपोर्ट पर लौट आया। न्यूज एजेंसी  के मुताबिक एक यात्री क्रू मेंबर से ही भिड़ गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-111 की यह घटना है। एयरलाइन ने दिल्ली एयरपोर्ट पुलिस के पास यात्री की शिकायत दर्ज करवाई है।

जानकारी के मुताबिक विमान सोमवार की सुबह लंदन के लिए रवाना हुआ था। उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही एक पुरुष यात्री अजीब हरकतें  करने लगा। उसने महिला क्रू  मेंबर्स से झगड़ना शुरू कर दिया। समझाने पर वह नहीं रुका और उसने एक महिला स्टाफ को मार दिया। इसके बाद दूसरी महिला केबिन क्रू के बाल पकड़कर खींचने लगा।

एयर इंडिया की तरफ से भी घटना की पुष्टि की गई है। अधिकारियों ने बताया है कि उड़ान भरने के 15 मिनट बाद ही यह घटना हुई। एयरलाइन ने कहा कि इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी यात्री को भी हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि महिला केबिन क्रू को अस्पताल ले जाया गया। एयरलाइन की तरफ से बयान जारी करके कहा गया है कि पहले यात्री को लिखित और मौखिक चेतावनी दी गई। लेकिन वह शांत नहीं बैठ रहा था। इसके बाद उसने महिला केबिन क्रू पर हमला करना शुरू कर दिया। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमा को  वापस एयरपोर्ट पर लैंड कराना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *