June 21, 2026

आत्महत्या या…, ट्रेन से कटकर पति-पत्नी की मौत, गर्भवती थी महिला; हकीकत खंगाल रही GRP

0
tr.jpg

पटना

बिहार की राजधानी पटना के दानापुर से बड़ी खबर है। दानापुर स्टेशन पर पति पत्नी की ट्रेन कटकर दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। दानापुर रेल पुलिस इस कांड की छानबीन में जुट गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दानापुर स्टेशन के पश्चिमी छोड़ पर ट्रेन की पटरी पर दोनों का शव पड़े मिले। बीती रात में उनकी मौत हुई। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद में पति और पत्नी ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी।  हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है। जानकारी के मुताबिक महिला गर्भवती थी।

मृत दंपती की पहचान हो गई है। मरने वाले पुरुष का नाम सुमन कुमार है जबकि महिला उसकी पत्नी हैं। जीआरपी ने दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया है।  डेड बॉडीज को पोस्टमार्टम के लिए जीआरपी ने भेज दिया है और घटनास्थल की छानबीन कर रही है। घटनास्थल से उनके कुछ सामान भी मिले हैं। पुलिस उनकी तहकीकात कर रही है।

घटना बीती देर रात की बताई जा रही है  रात भर पटरी पर ही दोनों के शव पड़े रहे। सुबह एक ट्रेन ड्राइवर को रेल लाइन पर डेड बॉडी दिखाई दिया। उन्होंने गाड़ी रोक दी और जीआरपी को इसकी सूचना दी। दानापुर जीआरपी दाल बल के साथ मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को पटरी से बाहर हटाया गया। उसके बाद गाड़ी प्रस्थान कर गई। रेल पुलिस ने उनके जेब से मिले सामान को सुरक्षित रख लिया है। एक आई कार्ड सुमन की जेब से प्राप्त हुआ है। आगे की छानबीन चल रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *