June 30, 2026

Alert! पानी बर्बाद किया तो खैर नहीं… एक-एक बूंद का लिया जाएगा हिसाब

0
water-2.jpg

चंडीगढ़
 गर्मियों की शुरूआत होते ही पानी की मांग बढ़ गई है। ऐसे में जो लोग पानी की बर्बादी करते हैं, उन पर चंडीगढ़ नगर निगम सख्ती कर रहा है। रविवार को सुबह पानी बर्बाद करने पर 52 घरों को नोटिस जारी किया गया है। इन्हें दो दिन का समय दिया है। ये पानी की बर्बादी को नहीं रोक पाते हैं तो इनका 5250 रुपये का चालान काटा जाएगा। निगम ने चालान काटने और नोटिस देने की प्रक्रिया शनिवार से शुरू की है। पहले दिन शनिवार को 74 घरों को नोटिस दिए गए थे। इसके अलावा दो लोगों के 5250 रुपए के चालान काटे गए थे।निगम की विभिन्न टीमें रोजाना सुबह 5:30 बजे से 8:30 बजे के बीच अलग-अलग हिस्सों में घूम रही है। इस दौरान जो भी व्यक्ति पानी बर्बाद करता पाया जाता है तो उसे नोटिस दिया जा रहा है या चालान काटा जा रहा है।

ऐसे में नोटिस नहीं सीधा चालान
निगम की तरफ से बताया गया कि कोई भी फ्रेश पानी से वाहन या कोर्टयार्ड को धोते या लॉन को पानी देते हुए पाया गया तो नोटिस नहीं दिया जाएगा, बल्कि सीधा 5250 रुपए का चालान काटा जाएगा। चालान की राशि बिल में जोड़कर भेज दी जाएगी। इसके अलावा मीटर चैबर में रिसाव या टंकी ओवर फ्लो हो रही होगी तो संबंधित व्यक्ति को दो दिन का नोटिस दिया जाएगा। दो दिन में रिसाव को बंद नहीं किया गया तो 5250 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *