June 24, 2026

कर्नाटक में सांभर ,चटनी के साथ विधायक शैलेश ने बोरे बासी खाकर मनाया श्रमिक दिवस

0
1-4.jpg

छत्तीसगढ़ और कर्नाटक की संस्कृति दोनो का संगम दिखा श्रमिक दिवस में
बिलासपुर।आज विश्व श्रमिक दिवस के अवसर में कर्नाटक राज्य में चुनाव  में डटे बिलासपुर नगर विधायक शैलेश पाण्डेय ने बोरे बासी खा कर श्रमिक दिवस मनाया। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल द्वारा प्रारम्भ की गयी छत्तीसगढ़ की परम्परा को विधायक ने कर्नाटक डूटी में भी निभाया। कर्नाटक की संस्कृति सांभर और चटनी को भी बोरे बासी के साथ शामिल किया। विधायक शैलेश पाण्डेय कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर पार्टी के आब्ज़र्वर बनकर कर्नाटक चुनाव में प्रचार के लिए गए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *