June 27, 2026

PoK वापस लेना मोदी सरकार का अजेंडा- मंत्री जितेंद्र सिंह

0
2-76.jpg

लंदन

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने  कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) को वापस लेना और भारत में मिलना सरकार के प्रमुख अजेंडे में है। भारतीय मूल के लंदन से आए स्टू़डेंट्स से बात करते हुए उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि 2014 में मोदी सरकार बनने के बाद कई ऐसे सुधार किए गए हैं जो कि 1947 के बाद विरासत में मिले थे और अब तक चले आ रहे थे।

जितेंद्र सिंह ने कहा कि अगर तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने जम्मू-कश्मीर का मामला भी सरदार पटेल के हाथ में सौंप दिया होता तो आज पाकिस्तान द्वारा गलत तरीक से हथियाया गया जम्मू-कश्मीर का हिस्सा भी भारत के पास होता और कश्मीर में जो भी दिक्कतें हुईं वे ना होतीं। बता दें कि केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह इन दिनों यूके के आधिकारिक दौरे पर हैं।

अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 को हटाए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार के इस कदम के बाद लोगों के अहसास हुआ है कि बाकी देश की तरह उन्हें भी अधिकार मिला है। उनके अंदर राष्ट्रप्रेम की भावना प्रबल हुई है। बता दें कि 5 अगस्त 2019 को सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा दिया था और अनुच्छेद 370 को हटा लिया था। यहां दो केंद्रशासित प्रदेश बना दिए गए थे। अब लद्दाख भी एक अलग केंद्र शासित प्रदेश है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान में प्रताड़ित किए जा रहे अल्पसंख्यकों को पनाह दी है। इसके अलावा जम्मू-कश्मरी की महिलाओं को उनका अधिकार दिलवाया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *