June 26, 2026

IPL 2023: राइली ने सबसे महंगे खिलाड़ी की निकाली हवा, स्टेडियम के पार मारा छक्का

0
dc-1.jpg

नई दिल्ली

 दक्षिण अफ्रीका के राइली रोसौव के बल्ले ने बुधवार को जमकर आग उगली। दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का हिस्सा रोसौव ने आईपीएल 2023 के 64वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के गेंदबाजों की खूब बखिया उधेड़ी। एक समय तो लग रहा था कि वह शतक पूरा कर लेंगे लेकिन कुछ गेंद कम पड़ गईं। उन्होंने 37 गेंदों का सामना करने के बाद नाबाद 82 रन की पारी खेली। यह उनकी पहली आईपीएल फिफ्टी है। उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी में 6 चौके और 6 छक्के ठोके। उनका इस दौरान एक बेहद जबर्दस्त छक्का मारा, जिसके बाद गेंद स्टेडियम के बाहर चली गई। कमेंटेटर्स ने भी इस छक्के की खूब तारीफ की।

दरअसल, रोसौव ने स्टेडियम के पार छक्का 16वें सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी सैम करन के खिलाफ लगाया, जिन्हें पंजाब ने नीलामी में 18.5 करोड़ में खरीदा। करन ने 15वें ओवर की पहली गेंद पर कोई रन नहीं दिया और फिर वाइड गेंद डाली। इसके बाद, रोसौव ने दूसरी गेंद पर ताकतवर शॉट लगाया और गेंद को मैदान के बाहर पहुंचा दिया। उनका सिक्स देखकर धर्मशाला के मैदान पर मौजूद दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वहीं, गेंदबाज करन और पंजाब के कप्तान शिखर धवन कुछ पल के लिए हैरत में पड़ गए।

मैच की बात करें तो दिल्ली ने टॉस गंवाने के बाद दमदार शुरुआत की। कप्तान डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ ने पहले विकेट के लिए 94 रन की पार्टनरशिप की। यह पार्टनरशिप करन ने 11वें ओवर में वॉर्नर को आउट कर तोड़ा। डीसी के कप्तान ने 31 गेंदों में 46 रन बनाए। करन ने 15वें ओवर में शॉ को अपने जाल में फंसाया। शॉ ने 38 गेंदों में 35 रन बनाए। शॉ ने रोसौव के साथ दूसरे विकेट के लिए 54 रन जोड़े। रोसौव ने फिलिप साल्ट के संग तीसरे विकेट के लिए 65 रन की अटूट साझेदारी की। साल्ट 26 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली ने 213/2 का स्कोर बनाया। पंजाब ने दिल्ली को अंत तक कड़ी टक्कर लेकिन जीत वॉर्नर ब्रिगेड को नसीब हुई। लियाम लिविंगस्टोन (48 गेंदों में 94, पांच चौके, 9 सिक्स) की तूफानी पर पानी फिर गया। पंजाब को 15 रन से हार का सामना करना पड़ा, जिसकी बाद उसकी प्लेऑफ की राह कठिन हो गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *