March 16, 2026

CG के सभी जिलों में खुलेगा सहारा इंडिया के 2 सहायता केंद्र

0

रायपु
 केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान राजधानी रायपुर पहुंचे। जिसके बाद यहां बीजेपी नेताओं के साथ करीब ढाई घंटे तक बैठक की। आज सुबह भी कई लोगों ने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर अमित शाह से मुलाकात किया। इस दौरान सहारा इंडिया परिवार का पैसा लौटाने पर लोगों ने गृहमंत्री को धन्यवाद किया।

 जिसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने शाह की मौजूदगी में प्रदेश के हर जिले में दो सहारा सहायता केंद्र खोलने का ऐलान किया। उनके मुताबिक ये केंद्र सहारा पीड़ितों को उनकी राशि दिलाने में मदद करेंगे।

आपको बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजधानी रायपुर पहुंचे। यहां वे भाजपा नेताओं के साथ बैठक भी किया। इस दौरान विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं से चर्चा की। नेताओं और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया गया। जिसके बाद अमित शाह की मौजूदगी में यहां स्थानीय नेताओं ने डिनर भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *