June 23, 2026

ओडिशा के शिक्षक ने उगाया 3 लाख रुपये किलो बिकने वाला आम, जानें इसकी खासियत

0
27_aam.jpg

ओडिशा
भारत में आम के कई प्रकार हैं। 'राजा' कहे जाने वाले इस फल की भारत में लगभग 1500 किस्में उगती हैं। प्रत्येक किस्म का एक अलग स्वाद, आकार और रंग होता है। बिहार का मालदा की एक अनोखी सुगंध होती है। वहीं, महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक के कुछ हिस्सों हापुस आम उगाए जाते हैं। इसके बारे में कहा जाता है कि यह सबसे मंहगी आम है। लेकिन ओडिशा के शिक्षक ने जो आम उगाए हैं, उसके सामने यह कहीं नहीं ठहरता है।

कालाहांडी जिले के कंदुलगुडा गांव के एक शिक्षक ने 'मियाजाकी' नामक आम की एक विशेष किस्म उगाने में सफलता हासिल की है। अनोखे स्वाद के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 2.5 लाख से 3 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है।

ओडिशा के कालाहांडी स्थित उद्यानिकी में बतौर सहायक निदेशक काम करने वाले टंकाधर कालो ने कहा, ''इन पौधों को 12 साल पहले लगाया गया था। इन आमों का रंग अन्य आम से अलग है। विदेशों में ये आम 2.5 लाख प्रति किलो के हिसाब से बिकता है।''

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *