June 26, 2026

चुनाव से ठीक पहले शिवराज कैबिनेट में फेरबदल का प्लान, जाति समीकरण पर ध्यान; 4 नए चेहरों को मौका

0
amit-8.jpg

 नई दिल्ली

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मध्य प्रदेश में कैबिनेट फेरबदल की अटकलें हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कुछ विशेष जातियों के प्रतिनिधित्व की कमी की शिकायत को दूर करने के लिए कैबिनेट में कुछ नए चहरों को जगह दे सकते हैं। राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है।

इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि चुनाव से पहले मंत्रिमंडल में कम से कमम 4 नए चेहरों को जगह मिल सकती है। एक सूत्र ने बताया, 'नए चेहरों को शामिल करने के बाद सवर्ण और ओबीसी नेताओं के बीच संतुलन की उम्मीद है।' बदलाव से अवगत एक व्यक्ति ने बताया, 'कुछ पुराने मंत्रियों को हटाए जाने की भी संभावना है।'

एंटी इनकंबेंसी की काट के लिए कैबिनेट में बदलाव की अटकलें लगाई जा रही हैं। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में काफी लंबे समय से सरकार है। भाजपा करीब 20 साल से सरकार चला रही है। बीच में बस पिछले चुनाव के बाद 15 महीनो के लिए कांग्रेस की सरकार रही। विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने 39 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *