June 20, 2026

जया वर्मा सिन्हा ने रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष और सीईओ के रूप में कार्यभार संभाला

0
2c19.jpg

नई दिल्ली,
 भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवाएं (आईआरएमएस) की सदस्य (संचालन और व्यवसाय विकास) जया वर्मा सिन्हा ने शुक्रवार को रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में कार्यभार संभाला। वह भारतीय रेलवे के 166 साल के इतिहास के साथ-साथ रेलवे बोर्ड के 166 साल के इतिहास में यह पद संभालने वाली पहली महिला हैं।

कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने जया वर्मा सिन्हा को गुरुवार को रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष और सीईओ के पद पर नियुक्ति को मंजूरी दी थी। जया वर्मा सिन्हा की नियुक्ति 01 सितंबर से 31 अगस्त 2024 तक प्रभावी रहेगी।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा सिन्हा 1988 में भारतीय रेलवे यातायात सेवा में शामिल हुईं और उत्तर रेलवे, दक्षिण-पूर्व रेलवे और पूर्वी रेलवे में काम किया। उन्होंने चार वर्षों तक बांग्लादेश के ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग में रेलवे सलाहकार के रूप में भी काम किया। बांग्लादेश में उनके कार्यकाल के दौरान कोलकाता से ढाका तक मैत्री एक्सप्रेस का उद्घाटन किया गया था। उन्होंने पूर्वी रेलवे, सियालदह डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक के रूप में भी काम किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *