June 26, 2026

गणेश विसर्जन के दौरान दिल्ली में बड़ा हादसा, परिवार के चार लोग डूबे

0
ganesh_ji-4.jpg

नई दिल्ली
राजधानी दिल्ली में गणेश विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एक ही परिवार के चार लोग यमुना नदी में डूब गए। जानकारी के मुताबिक, परिवार के लोग नोएडा के निठारी से यमुना नदी में गणेश विसर्जन के लिए आए थे। हादसे में परिवार के दो लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई है। निठारी के 15 साल के धीरज और 6 साल के कृष्णा की नदी में डूबने से जान चली गई। वहीं 17 साल के सचिन और 19 साल के अभिषेक भी नदी में डूब गए थे। इन्हें सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया गया है। आनन-फानन में इन्हें नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इनका इलाज चल रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *