July 8, 2026

 वाघ बकरी चाय के निर्देशक और मालिक पराग देसाई का ब्रेन हेमरेज से निधन

0
tea-1.jpg

 नई दिल्ली 

 वाघ बकरी चाय के निर्देशक और मालिक पराग देसाई का आज निधन हो गया। गिरने के बाद उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ था। गुजरात की फेमस वाघ बकरी चाय के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और मालिक पराग देसाई 49 वर्ष के थे. ब्रेन हेमरेज के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां कई दिनों से वेंटिलेटर पर थे और आज उनका निधन हो गया। 

जानकारी के मुताबिक, पिछले दिनों मॉर्निंग वॉक के दौरान पराग देसाई गिर गए थे, जिसके बाद उनका ब्रेन हेमरेज हो गया था और फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, पराग एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *