March 13, 2026

घर में हो रहा था गंदा काम: पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, तीन लड़कियां और एक लड़का गिरफ्तार

0

कवर्धा.

कवर्धा सिटी कोतवाली पुलिस ने घुघरी अटल आवास के पास एक मकान में छापेमारी की। पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस दौरान पुलिस ने मौके से तीन लड़की और एक लड़के को गिरफ्तार किया। जानकारी अनुसार, बुधवार रात करीब 12 बजे एक निर्माणाधीन मकान में छापेमारी की कार्रवाई की गई।

पुलिस ने मौके से दलाल और तीन अलग-अलग कमरे से तीन लड़कियों को गिरफ्तार किया। लड़कियों में एक रायपुर की रहने वाली है और दो बिलासपुर की रहने वाली हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद उन्हें कवर्धा के सखी सेंटर भेजा है। आरोपी दलाल पुलिस कस्टडी में रखा गया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। देह व्यापार पर कवर्धा पुलिस ने काफी लंबे समय बाद यह कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *