March 12, 2026

छट्टी कार्यक्रम से लौट रहे दो को अज्ञात वाहन ने ठोका, मौत

0

धमतरी

कुरुद के संगवारी ढाबा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक से छट्टी कार्यक्रम निपटाकर घर वापस लौट रहे महिला व 20 वर्षीय बालक को ठोकर मार दी जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद से चालक फरार हो गया है जिसकी तलाश में कुरुद पुलिस जुट गई है।
नगर पंचायत कुरूद के डबरापारा वार्ड नं 8 निवासी शिरवंती बाई पति कृपाराम ढीमर उम्र 40 वर्ष और उसके देवर का बेटा डागेंद्र ढीमर उम्र 20 वर्ष शुक्रवार को ग्राम भटगॉव खोरपा छट्टी कार्यक्रम में गए थे, जहां से शनिवार की सुबह घर जाने के लिए निकले थे कि 10 बजे के आसपास कुरूद संगवारी ढाबा के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही कुरुद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और दोनों के शव का पंचनामा करने के बाद पीएम के लिए जिला अस्पताल कुरुद भेज दिया। जहां पोस्टमार्डम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी खोजबीन में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *