June 21, 2026

सामाजिक कार्यकर्ताओं की मांगों को लेकर महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम भारतीय मीडिया फ़ाउन्डेशन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

0
7-5.jpeg

अमरपाटन
प्रदेश में लगातार सामाजिक कार्यकर्ताव पत्रकार बंधुओं का नाना प्रकार से उत्पीड़न किया जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार बंधुओं के द्वारा समाचार संकलन में विभिन्न प्रकार की बाधाएं उत्पन्न की जा रही हैं।  भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने वाले सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार बंधुओं के ऊपर फर्जी मुकदमे किए जा रहे हैं।  जो सशक्त लोकतंत्र के निर्माण के लिए चिंता का विषय है।   केंद्रीय एवं राज्य लेवल पर मीडिया पालिका का गठन किया जाए। केंद्रीय एवं राज्य लेवल पर मीडिया कल्याण बोर्ड का गठन किया जाए। तहसील से लेकर जिले लेवल पर मीडिया सेंटर भवन का निर्माण कराया जाए। सभी राज्यों में पत्रकार सुरक्षा अधिनियम लागू किया जाए।  पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता बंधुओं को प्रतिमाह पत्रकार सुरक्षा भक्ता दिया जाए। 60 वर्ष उम्र तक के पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को यात्रा के दौरान जैसे रोडवेज बस, ट्रेन हवाई जहाज में यात्रा के दौरान टिकट मूल्य में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएं एवं टोल टैक्स फ्री किया जाए।  लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को सशक्त बनाने के दिशा में उपरोक्त मांगों पर विचार करते हुए उसे प्रदेश में लागू करने का निर्देश जारी की जाए। अभिषेक   निगम, प्रवल  नामदेव, सोभनाथ मिश्रा, संजय सिंह, सुनील तिवारी, विश्वनाथ मिश्रा, सुजीत शर्मा आदि ने एसडीएम को  ज्ञापन सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *