April 29, 2026

एक साल बाद हमारी सरकार बनेगी, दूसरे काम छोड़कर पार्टी के लिए जुट जाएं: नाथ

0

भोपाल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शहडोल के जमुई में अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं से कहा है कि अब एक साल का समय बचा है, कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। इसलिए अब बाकी सभी काम छोड़कर सिर्फ पार्टी के काम करें। कमलनाथ आज यहां पर मंडलम-सेक्टर और बूथ पदाधिकारियों की बैठक लेने के लिए पहुंचे हैं।

इस बैठक में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से सभी वर्ग परेशान हैं। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा। किसान खाद के लिए परेशान है। हमारी 15 महीने की सरकार ने सभी ने कामकाज और नियत देखी। हमने किसानों के कर्ज माफ किए। नौजवानों को रोजगार देने के अवसर पैदा किए। यह बात मंडलम-सेक्टर और बूथ के कार्यकर्ता को घर-घर जाकर बताना चाहिए। कांग्रेस ने लोगों की सेवा की। हर घर में यह बात पहुंचना चाहिए। इस बैठक के बाद उन्होंने यहां के कुछ अन्य नेताओं से भी बातचीत की। इसके बाद उन्होंने गांधी चौक पर सभा को संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *