June 17, 2026

उत्तर भारत के इन राज्यों में ठंड बढ़ने के आसार, पहाड़ों में बर्फबारी का दिख रहा असर

0
2-19.jpg

नई दिल्ली
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों पर भी देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में गिरावट देखने को मिली है, जिससे की ठंड बढ़ने लगी है। हिमाचल में कुछ दिनों से लाहौल-स्पीति, किन्नौर, मंडी और कुल्लू सहित चंबा में हो रही बर्फबारी का असर दिखाई दे रहा है। वहीं, दक्षिण के कई राज्यों में बारिश के कारण वहां भी ठंड दस्तक दे रही है। इसके चलते आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर के तीसरे हफ्ते में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। 
 
दिल्ली में तड़के और रात में बढ़ने लगी ठंड
देश की राजधानी दिल्ली में तड़के और रात के समय में ठंड अब बढ़ने लगी है। हालांकि, दिन में धूप खिल जाने से हल्की राहत मिल रही है। वहीं, मौसम विभाग की माने तो दिल्ली में सर्दी आने में अभी और समय लग सकता है। विभाग के अनुसार दिसंबर के तीसरे माह में ठंड बढ़ेगी और तापमान में बढ़ी गिरावट आएगी। 
 
पहाडों पर बर्फबारी जारी
देश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में कोहरे और बर्फबारी से ठंड में इजाफा हुआ है। उत्तराखंड के देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री बढ़कर 25.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री बढ़कर 11.2 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यूपी-बिहार में भी ठंड से कांपेंगे लोग
यूपी और बिहार में भी तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। यूपी में तो अभी से सुबह में कोहरा छाने लगा है और लोग रात के समय ठिठुरन महसूस करने लगे हैं। हालांकि, वायू गुणवत्ता की बात करें तो यूपी और राजधानी दिल्ली में इसमें एक बार फिर गिरावट देखाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *