October 30, 2026

BJP की तैयारी देख सपा प्रमुख के हौसले अभी से पस्त’, कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय का अखिलेश पर तीखा हमला

0
30A_252.jpg

BJP की तैयारी देख सपा प्रमुख के हौसले अभी से पस्त', कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय का अखिलेश पर तीखा हमला

'कान्वेंट स्कूलों को पीछे छोड़ रहे यूपी के मॉडल स्कूल', मनोज पांडेय ने अखिलेश को दिखाया आईना

'2017 और 2022 की तरह इस बार भी टूटेगा अखिलेश का अहंकार', कैबिनेट मंत्री एके शर्मा का सपा पर तीखा वार

बीजेपी के विकास कार्यों के आगे विपक्ष बेदम, 2017 की ऐतिहासिक जीत दोहराएगी पार्टी: एके शर्मा

'सपने देखने में टिकट नहीं लगता', अखिलेश के सत्ता में वापसी के दावों पर मंत्री जेपीएस राठौर का तंज

अंगद की तरह पैर जमाकर खड़े हैं BJP कार्यकर्ता, 2027 में सपा का सफाया तय: जेपीएस राठौर

लखनऊ, 
 समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर यूपी सरकार के मंत्रियों ने तीखा हमला बोला है। कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने कहा कि चुनाव से पहले ही सपा प्रमुख के हौसले पस्त हो गए हैं। इसलिए वो अभी से ऊल जलूल के बयान दे रहे हैं। वहीं, कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने भी अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि 2027 में यूपी की जनता सपा के अहंकार को तोड़ेगी। मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि अब अखिलेश यादव को कोई गंभीरता से नहीं लेता है। उन्होंने दावा किया कि एनडीए तीसरी बार बंपर बहुमत से प्रदेश में सरकार बनाएगा।

मनोज पांडेय का अखिलेश पर तीखा तंज

मनोज पांडेय ने कहा कि MLC चुनाव में बीजेपी ने छह सीटें जीती हैं। लेकिन अखिलेश यादव ऐसे बयान दे रहे हैं, जैसे उनकी नींद उड़ गई हो। मनोज पांडेय ने कहा कि यूपी में शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार हुए हैं। प्रदेश में ऐसे मॉडल स्कूल बने हैं, जो कान्वेंट स्कूलों को भी पीछे छोड़ रहे हैं। लेकिन सपा को ये विकास दिखाई नहीं देता है। उन्हें अपने शासनकाल की याद करनी चाहिए जब स्कूलों का बुरा हाल था। उन्होंने परोक्ष रूप से अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर कुछ लोगों को मानसिक विकार है, तो उसे डॉक्टर ही दूर कर सकता है।

एके शर्मा बोले- 2027 में भी टूटेगा अखिलेश का अहंकार

एके शर्मा ने कहा कि अखिलेश यादव अहंकार से भरे हुए हैं। उनका अहंकार यूपी की जनता 2017 और 2022 की तरह ही 2027 में भी तोड़ेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी के शासन में जितने रोजगार के अवसर पैदा हुए और जितनी शिक्षण संस्थाओं का विकास हुआ, उतना किसी अन्य पार्टी के शासनकाल में नहीं हुआ। उन्होंने आईआईटी, एम्स, विश्वविद्यालयों और केंद्रीय विश्वविद्यालयों का उल्लेख करते हुए दावा किया कि देश और उत्तर प्रदेश में बीजेपी के शासनकाल में सबसे ज्यादा काम हुआ है। 

जेपीएस राठौर बोले- सपा का सफाया तय

जेपीएस राठौर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सपने देखने में कोई टिकट नहीं लगता, इसलिए वे सपने देखते रहें। उन्होंने कहा कि यूपी में बीजेपी का एक-एक कार्यकर्ता अंगद की तरह पैर जमाकर खड़ा है। इस बार यूपी में सपा का सफाया तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *