June 26, 2026

छेड़छाड़:जिला अस्पताल में मनचले युवक की महिला ने की चप्पलों से पिटाई

0
1-247.jpg

बुरहानपुर
 बुरहानपुर जिला अस्पताल के महिला सर्जिकल वार्ड में सोमवार को खूब हो हंगामा हुआ। सर्जिकल वार्ड में महिला द्वारा एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई । महिला के शोर मचाने पर अस्पताल के वार्ड बॉय व अन्य मरीज भी वहां पहुंच गए। हंगामे की आवाज सुनकर सभी अस्पताल कर्मी भी सर्जिकल वार्ड में पहुंचे।

महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पिटाई

जानकारी के मुताबिक, बुरहानपुर जिला अस्पताल के महिला सर्जिकल वार्ड में आज सुबह जमकर हंगामा हुआ। एक महिला ने वार्ड में घुसकर छेड़छाड़ कर रहे मनचले युवक की चप्पल से जमकर पिटाई कर दी। महिला ने आरोप लगाया कि युवक महिला सर्जिकल वार्ड में घुसकर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। महिला के शोर मचाने पर अस्पताल के वार्ड बॉय भी सर्जिकल वार्ड में पहुंचे। जब मनचले से घटना के बारे में पूछा गया तो उसने किसी के साथ छेड़छाड़ करने की बात से साफ मना कर दिया।

वार्ड बाय ने महिला से घटना की पूरी जानकारी लेने के बाद लालबाग थाना पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और मनचले को साथ थाने ले गई। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। पिटाई का शिकार हुआ युवक लगातार खुद को निर्दोष बता रहा था। बावजूद इसके महिला पुलिस के सामने भी उसकी चप्पल से पिटाई कर रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *