June 25, 2026

तस्वीरों के जरिए देखें भारत के गणतंत्र दिवस की धूम, कर्तव्य पथ पर दिखी मिसाइल और तोप

0
ra1-2.jpg

नई दिल्ली
 Republic Day Parade 2023 Pics देशभर में आज 74वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। पीएम मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने इस अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। गणतंत्र दिवस (Republic Day 2023) के अवसर पर कर्तव्य पथ पर निकलने वाली परेड को देखने के लिए सभी उत्सुक होते हैं। परेड में निकलने वाली झांकियां भी देश की ताकत और संस्कृति को दर्शाती है। आइए गणतंत्र दिवस के इस खास दिन पर तस्वीरों के जरिए मुख्य पल देखें।

राष्ट्रपति मुर्मु ने किया देश का नेतृत्व 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गणतंत्र दिवस पर देश का नेतृत्व किया। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

देख रही भारत की ताकत
कर्तव्य पथ पर पहली बार मिस्र का सैन्य दल दिखाई दिया। इस सशस्त्र बल ने परेड में हिस्सा लिया जिसका नेतृत्व कर्नल महमूद मोहम्मद अब्देल ने किया।

राष्ट्रीय युद्ध स्मारक गए पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस पर देश के लोगों को बधाई दी। पीएम ने इस अवसर पर दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का दौरा कर वहां की डिजिटल विजिटर्स बुक में अपना कमेंट भी दर्ज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed