July 11, 2026

Cow Hug Day: केंद्रीय गृह मंत्री गिरिराज सिंह बोले-14 फरवरी को वेलेंटाइन डे नहीं, ‘काउ हग डे’ मनाएं देशवासी

0
giriraj.jpg

नई दिल्ली
वैलेंटाइन डे (Valentine Day) प्यार का दिन होता है। यह दिन प्रेमियों के लिए काफी खास होता है। कपल्स इस दिन मिलकर एक-दूसरे के साथ वक्त बिताते हैं। भारत सहित दुनिया के ज्यादातर देशों में वेलेंटाइन डे किसी त्योहार से कम नहीं है। हालांकि, केंद्रीय गृह मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि देशभर में 14 फरवरी को 'काउ हग डे' के रूप में मनाया जाना चाहिए। 14 फरवरी को 'काउ हग डे' (Cow Hug Day) मनाने की भारतीय पशु कल्याण बोर्ड की सलाह का समर्थन करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को कहा कि सभी को गाय से प्यार करना चाहिए।

'काउ हग डे' का फैसला काफी अच्छा: गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, 14 फरवरी को 'काउ हग डे' का फैसला काफी अच्छा है, गायों को गले लगाया जाना चाहिए। मैं पुरुषोत्तम रूपाला जी के मंत्रालय के फैसले का स्वागत करता हूं। हम सभी को गाय से प्यार करना चाहिए और उसे गले लगाना चाहिए।' केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजना ज्योति ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। उन्होंने आगे कहा, 'गाय को हमारी माता माना जाता है और हमें उनका आलिंगन करना चाहिए।' उन्होंने आगे कहा कि गाय के भीतर 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास है। मैं माननीय मंत्री जी को धन्यवाद देती हूं। गाय हमें जन्म से मृत्यु तक दूध देती है, हम उसका दूध पीते हैं। जन्म देने वाली मां रखती है।' हमें 9 महीने गर्भ में रखती है फिर जब हम उसे माता के रूप में पूजते हैं, तो गाय माता को क्यों नहीं?

वैदिक परंपरा को मिले बढ़ावा: भारतीय पशु कल्याण बोर्ड
वैदिक परंपरा' को बढ़ावा देने के लिए भारतीय पशु कल्याण बोर्ड ने लोगों से 14 फरवरी को 'काउ हग डे' मनाने का आग्रह किया है। बोर्ड ने कहा, 'पश्चिमी सभ्यता की चकाचौंध ने हमारी संस्कृति और विरासत को लगभग भुला दिया है।'  एनिमल वेलफेयर बोर्ड के अनुसार, इसके अपार लाभों के कारण, गायों को गले लगाने से भावनात्मक समृद्धि आती है और व्यक्तिगत और सामूहिक खुशी बढ़ती है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'एक तरफ 14 फरवरी को पूरी दुनिया में वैलेंटाइन डे मनाया जाएगा, वहीं दूसरी तरफ एनिमल वेलफेयर सोसाइटी ऑफ इंडिया ने वैलेंटाइन डे से परेशान लोगों को एक और विकल्प दिया है. वे चाहें तो काउ हग डे मना सकते हैं।' उन्होंने कहा कि भारत में कई ऐसे लोग हैं जिन्हें वैलेंटाइन डे मनाने में काफी दिक्कत होती है और उनके लिए सरकार ने इस दिन को काउ हग डे के रूप में बनाने का ऐलान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *