July 10, 2026

अनुसुइया उइके मणिपुर व रमेश बैंस महाराष्ट्र के नए राज्यपाल होंगे

0
05-10.jpg

छत्तीसगढ़/नई दिल्ली

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। अब झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस महाराष्ट्र के नए राज्यपाल बनाए गए हैं। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल अनुसुइया उइके मणिपुर के राज्यपाल बनाये गए हैं। बिस्वा भूषण हरिचंदन छग के नए राज्यपाल होंगे। 12 राज्यों में राज्यपाल और उप-राज्यपाल बदले गए हैं।

इन राज्यों में राज्यपाल और उप-राज्यपाल बदले गए…
1. लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक (राज्यपाल अरुणाचल प्रदेश)
2. लक्ष्मण प्रसाद आचार्य (राज्यपाल सिक्किम)
3. सीपी राधाकृष्णन (राज्यपाल झारखंड)
4. गुलाब चंद कटारिया (राज्यपाल असम)
5. शिव प्रताप शुक्ला (राज्यपाल हिमाचल प्रदेश)
6. रिटायर्ड ब्रिगेडियर डॉ. बीडी मिश्रा (उप-राज्यपाल लद्दाख)
7. जस्टिस एस अब्दुल नजीर (राज्यपाल आंध्र प्रदेश)
8. एलए गणेशन (राज्यपाल नगालैंड)
9. फागू चौहान (राज्यपाल मेघालय)
10. राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर (राज्यपाल बिहार)
11. बिस्वा भूषण हरिचंदन (राज्यपाल छत्तीसगढ़)
12. अनुसुइया उइके (राज्यपाल मणिपुर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *