June 22, 2026

खन्ना में बड़ी वारदात, मजदूर का बेरहमी से किया कत्ल

0
majdoor.jpg

नई दिल्ली
खन्ना में देर रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां एक मजदूर का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान गिरजा प्रसाद (65) के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार मृतक गिरजा प्रसाद के पुत्र सुनील ने बताया कि उसके पिता शैलर में काम करते थे और मां अनीता देवी चाय का खोखा लगाती है।  गत रात उसके पिता उसकी मां के पास  बैठे थे और घर में ही मौजूद थे। अचानक उसकी मां ने शोर मचाया कि उसके पिता को गोली मार दी गई है। जब सुनील बाहर आया, तो उसके पिता खून से लथपथ था। वहीं उन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया, तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।  आसपास के लोगों ने भी कहा कि गिरजा प्रसाद को गोली मार दी गई है।

फिहाल मृतक प्रसाद की लाश का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। इस बारे खन्ना के डी.एस.पी. करनेल सिंह ने कहा कि घटनास्थल से गोली चलने वाली बात सामने नहीं आई और ना ही इस बात की पुष्टि की गई। उनका कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता लग सकेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *