June 28, 2026

अमेरिका के विदेशी मंत्री एंटनी ब्लिंकन का दिखा अलग अंदाज, ऑटो की सवारी करते दिखे

0
1-68.jpg

नई दिल्ली

 भारत दौरे पर पहुंचे अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन एक अलग ही अंदाज दिखा है। एंटनी ब्लिंकन भारत में ऑटो की सवारी करते दिखे हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में ब्लिंकन और उनके सहयोगी ऑटो में सफर करते दिख रहे हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने ट्विट कर लिखा है कि मुंबई, चेन्नई, कोलकता और हैदराबाद में अपने कर्मचारियों से मिलकर खुशी हुई। मैं उनकी कड़ी मेहनत और दोनों देशों के लोगों के बीच के संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता के लिए बहुत आभारी है।

 जी-20 के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने भारत पहुंचे एंटनी ब्लिंकन ने बीते  रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी मिले थे। दोनों नेताओं ने जी-20 के मंच से अलग यह मुलाकात की। मुलाकात के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन ने कहा कि उन्होंने रूस के विदेश मंत्री से यूक्रेन के साथ युद्ध समाप्त करने और अर्थपूर्ण कूटनीति की दिशा में आगे बढ़ने के लिए कहा है। इससे एक न्यायसंगत और स्थायी शांति की स्थिति बनेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *