June 25, 2026

आश्रम फ्लाईओवर का काम पूरा,NCR में रहने वालों को भी मिलेगी राहत, जानें कब होगा उद्घाटन

0
asram_fly.jpg

 नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली में दो महीने से अधिक समय से बंद आश्रम फ्लाईओवर (Ashram Flyover) जल्द ही वाहनों के लिए खुलने जा रहा है। फ्लाईओवर का निर्माण कार्य अब पूरा किया जा चुका है। अब इसके उद्घाटन की तैयारियां चल रही हैं। सोमवार को इसका उद्घाटन किए जाने की संभावना है। फिलहाल यह तय नहीं हुआ है कि इसका उद्घाटन कौन करेगा।

जानकारी के अनुसार, बीते 1 जनवरी को आश्रम फ्लाईओवर को निर्माण कार्य के लिए बंद किया गया था। यहां आश्रम फ्लाईओवर को डीएनडी के नए हिस्से से जोड़ा जाना था। पहले 15 फरवरी तक इस कार्य को पूरा किया जाना था, लेकिन इस अवधि में यह कार्य खत्म नहीं हुआ। इसके बाद 28 फरवरी को इसे वाहनों के लिए खोलना था। लेकिन यह तारीख भी फेल हो गई। कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसके आगामी सोमवार को खुलने की संभावना जताई थी।

शनिवार को यहां पर निर्माण कार्य पूरी तरह से पूरा कर लिया गया है। फ्लाईओवर के ऊपर पेंट किया जा रहा है। अभी यह तय नहीं हुआ है कि इसका उद्घाटन कौन करेगा। इस फ्लाईओवर के बनने से न केवल दिल्ली बल्कि गाजियाबाद, नोएडा और फरीदाबाद से आने वालों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *