June 18, 2026

होलिका दहन में खेली खून की होली, बरसी गोलियां, एक की मौत, 4 घायल

0
6-6.jpg

आरा

बिहार के आरा में होलिका दहन के दौरान उपजे विवाद में चार लोगों को गोली लग गई। जिसमें एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। घटना चांदी थाना क्षेत्र के जोगटा सलेमपुर गांव की बताई गई है। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही गांव में पहुंच स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटी है।

होलिका दहन को लेकर दो पक्षों में विवाद
बताया जा रहा है कि चांदी थाना क्षेत्र के जोगटा सलेमपुर गांव में देर रात होलिका दहन को ले गांव के ही दो गुटों में विवाद हुआ। देर रात विवाद को ग्रामीणों के मदद से शांत करा दिया गया था लेकिन आज सुबह दसूरे पक्ष के दो हथियारबंद लोग पहले पक्ष पर ताबड़तोड़ गोली चलाने लगे। जिसमें 32 वर्षीय धानु कुमार की गोली लगने से मौत हो गई। जबकी महिला चिंता देवी समेत दो लोग रविरंजन कुमार और चंद्रशेखर कुमार जख्मी है। रविरंजन कुमार की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

गोलीबारी के खूनी संघर्ष के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि होलिका दहन के लिए रात में गांव के व्यक्ति अनुधि से विवाद हुआ था। उस समय भी वो कई राउंड हवाई फायरिंग किया था। ग्रामीणों के हस्तक्षेप करने पर मामला शांत हो गया। लेकिन आज सुबह ही अनुधि और उसका भतीजा बउआ हथियार ले कर घर पर चढ़ गए और ताबड़तोड़ गोली चलाने लगे। जिसमे चार लोगों को गोली लग गई। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आये जिसमे धनु कुमार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

गोबर और पानी का छींटा पड़ने से विवाद
इस मामले पर एसपी प्रमोद कुमार का कहना है कि चांदी थाना के सलेमपुर गांव में दो पड़ोसियों के बीच में गोबर और  पानी का छींटा पड़ोसी पर जाने को लेकर झगड़ा हुआ। जिसके बाद पड़ोसी ने कट्टे से फायरिंग कर दी। जिसमें एक शख्स की मौत हो गई। इस मामले में कुछ लोगों की गिरफ्तारी हुई है। और फरार लोगों की तलाश में छापेमारी चल रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *