June 28, 2026

कुछ ‘बिकाऊ’ लोगों की वजह से गिरी कांग्रेस सरकार, अब ऐसा नहीं होगा : दिग्विजय

0
digvijay_singh_d.jpg

सतना
 मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए आज कहा कि कुछ 'बिकाऊ' लोगों की वजह से पिछली बार सरकार गिर गई थी, पर अब आगे ऐसा नहीं होगा।

अपने एक दिवसीय प्रवास पर यहां पहुंचे सिंह ने स्थानीय सर्किट हाउस में संवाददाताओं से चर्चा में 2023 में प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि कुछ 'बिकाऊ' लोगों की वजह से 2018 में बनी हुई सरकार चली गई थी, लेकिन अब आगे ऐसा नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि महंगाई और भ्रष्टाचार को कम करने के लिये कांग्रेस की सरकार जरूरी है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संदर्भ में सिंह ने कहा कि उनके निशाने पर आरएसएस नहीं है, बल्कि वे और राहुल गांधी आरएसएस के निशाने पर रहते हैं।

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस आलाकमान तय करेगा। साथ ही उन्होंने दावा किया कि वे खुद इस दौड़ में शामिल नहीं हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *