June 27, 2026

कर्नाटक में एक चरण में होगा विधानसभा चुनाव, 10 मई को मतदान; 13 को होगी मतगणना

0
ec-1.jpg

नई दिल्ली
भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने आज कर्नाटक विधानसभा चुनावों की तारीख का एलान कर दिया है।मुख्य चुनाव आयुक्त ने विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि कर्नाटक में एक चरण में विधानसभा चुनाव होगा। 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि राज्य में 5.21 करोड़ मतदाता हैं। जिनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 2.6 करोड़ है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 2.5 करोड़ है।

224 सीटों पर होना हैं विधानसभा चुनाव
कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है। बता दें कि 224 सदस्यीय सदन में कांग्रेस के पास 68 विधायक हैं। हालांकि, 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 80 सीट, जेडीएस ने 37 सीट और भाजपा ने 104 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

    कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज एलान हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि कर्नाटक में एक चरण में विधानसभा चुनाव होगा। 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी।

    मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि करीब 1,320 मतदान केंद्रों पर केवल महिला कर्मचारी मौजूद रहेंगी। इससे हम महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा दे रहे हैं। हम 240 मतदान केंद्रों को मॉडल पॉलिंग स्टेशन बनाएंगे। युवाओं को मतदान केंद्रों पर लाने के लिए 224 मतदान केंद्र सिर्फ युवाओं द्वारा संचालित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *