June 28, 2026

अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में जिहादियों का कहर, सुरक्षा बलों के 40 जवान मारे गए; 33 घायल

0
ku-1.jpg

बुर्किना

अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के उत्तरी भाग में बंदूकधारी जेहादियों के हमले में सुरक्षा बलों के कम से कम 40 सदस्य मारे गए हैं और 33 अन्य घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उत्तरी क्षेत्र के महासचिव कौइल्गा अल्बर्ट जोंगो ने एक बयान में कहा कि छह सैनिक और सेना की सहायता करने वाले 34 स्वयंसेवी नागरिक शनिवार अपराह्न ओआहिगौया शहर के पास मारे गए।

33 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने कहा कि यह हमला अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़े संघर्ष-ग्रस्त देश में बढ़ती हिंसा के बीच हुआ है। देश में हमलों की घटनाओं में अब तक हजारों लोग मारे जा चुके हैं और लगभग 20 लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं। इस महीने की शुरुआत में इस्लामिक चरमपंथियों ने देश के उत्तरी भाग में कई हमलों में कम से कम 44 लोगों की जान ले ली थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *