June 22, 2026

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में गोलीबारी का मामला, सेना का एक जवान गिरफ्तार

0
bhtinda.jpg

बठिंडा

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में गोलीबारी में हुई चार जवानों की मौत के मामले में पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। खबर है कि इस मामले में सेना के एक जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि गिरफ्तारी को लेकर पंजाब पुलिस सोमवार दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है।

पंजाब पुलिस ने बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में पिछले सप्ताह बुधवार को हुई 4 जवानों की हत्या का मामला सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य गवाह देसाई मोहन नामक गनर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को शुरू से दो जवानों गनर नागा सुरेश और गनर देसाई मोहन पर शक था।  बाद में पुलिस का शक देसाई मोहन पर गहराता गया और आखिरकार सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

इससे पहले मिलिट्री स्टेशन पर गोलीबारी की घटना की जांच करते हुए पंजाब पुलिस ने सेना के एक दर्जन जवानों को धारा 160 के तहत बयान दर्ज करवाने के लिए नोटिस जारी किया था। ये जवान सोमवार को बठिंडा में अपने बयान दर्ज करवा सकते हैं। इस मामले में आर्मी खुद भी जांच में जुटी है। बठिंडा कैंट के एसएचओ गुरदीप सिंह ने कहा कि जवानों को पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।

पिछले सप्ताह बुधवार सुबह हुई फायरिंग में सेना के 4 जवानों की मौत हो गई थी। 80 मीडियम रेजिमेंट के ये जवान ऑफिसर्स मेस में गार्ड ड्यूटी पर तैनात थे। आर्मी ने बताया था कि 4 मौतों के अलावा जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *