June 21, 2026

प्रधानमंत्री के आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए जूटे मोर्चे के पदाधिकारी और कार्यकर्ता – प्रदेश मंत्री पाण्डेय

0
2-517.jpg

सीधी

भाजपा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा व भाजयुमो मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के आह्वान पर भाजपा प्रदेश मंत्री व जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय तथा भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में और भाजपा जिला महामंत्री, युवा मोर्चा जिला प्रभारी डॉ.मनोज मिश्रा के विशिष्ट आतिथ्य में और भाजयुमो के जिलाध्यक्ष निशान्त मिश्रा की अध्यक्षता में आगामी कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यालय में जिला बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पांडे ने कहा कि 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रीवा आगमन हो रहा है। आगमन को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ जुट जाएं। हजारों हजार की संख्या में युवा कार्यक्रम में पहुंचे वहीं। भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि युवा मोर्चा युवाओं की योजना रचना करते हुए प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचे। मोर्चा के अध्यक्ष निशांत मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से विंध्य क्षेत्र के युवाओं में अच्छा खासा उत्साह है। 10,000 से अधिक युवा सम्मेलन में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed