June 21, 2026

रजरप्पा से पूजा कर लौट रहे परिवार की कार पलटी, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत; 2 बच्चे समेत सात लोग गंभीर

0
acident.jpg

नवादा
 बिहार के नवादा में शनिवार की सुबह भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, 7 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। सभी झारखंड के रजरप्पा मंदिर से पूजा कर लौट रहे थे, जिस दौरान यह हादसा हुआ।

जानकारी के मुताबिक, सभी लोग झारखंड से नालंदा जिले के नूरसराय लौट रहे थे। पटना-रांची रोड एनएच-20 रजौली थाना क्षेत्र के करीगांव मोड़ के समीप कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 9 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। सभी घायलों को आनन-फानन में अनुमंडल अस्पताल रजौली लाया गया, जहां डॉक्टर ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया।

अन्य सात लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिनका इलाज किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ पंकज कुमार, थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी सीओ अनिल कुमार दल-बल के साथ अस्पताल पहुंच गए हैं और मृतक के परिजनों को सूचना देने की प्रयास में लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *