June 26, 2026

PM मोदी आज एक साथ BJP के 50 लाख कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

0
modi-9.jpg

कर्नाटक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक में 50 लाख भाजपा कार्यकर्त्ताओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभाकरंदलाजे ने एक बयान में बताया  कि 58,112 बूथों से पार्टी कार्यकर्ता बैठक में हिस्सा लेंगे। हर बूथ पर बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी। वहीं कार्यकर्त्ता Namo मोबाइल ऐप के जरिए भी पीएम मोदी का संबोधन सुन सकते हैं।  

शोभाकरंदलाजे ने  बताया कि 24 लाख पार्टी कार्यकर्ताओं ने Namo मोबाइल ऐप भी डाउनलोड कर लिया है। इस ऐप के जरिये भी पीएम मोदी से बातचीत की जा सकती है। हर एक जिला स्तरीय बूथ पर एक हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी।
 
पीएम मोदी कम से कम 15 जिलों के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करने वाले हैं और यह पहली बार है जब इतने सारे कार्यकर्त्ता बैठक में हिस्सा लेंगे। बता दें 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 10 मई को होंगे और इसके नतीजे 13 मई को घोषित किए जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *