July 1, 2026

शशि थरूर ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की मांग की, भाजपा सरकार पर उठाए सवाल

0
sashi.jpg

इम्फाल

मणिपुर में हिंसा को लेकर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की है। थरूर ने कहा कि मणिपुर के वोटर्स खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।

थरूर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को वोट करने के महज एक साल बाद लोग यहां खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। मणिपुर हिंसा के बाद सभी सही सोच रखने वालों को खुद से पूछना चाहिए आखिर क्या हुआ उस सरकार का जिसने कई सारे वादे किए थे। लोगों ने प्रदेश सरकार को जिस काम के लिए चुना था वह, उसे कर पाने में पूरी तरह से विफल रही है, प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए। गौर करने वाली बात है कि मणिपुर में मैतेई समुदाय और कुकी आदिवासियों के बीच हिंसा भड़क गई है।
 
जिस तरह से मैतेई समुदाय को एसटी कैटेगरी में शामिल किए जाने का फैसला कोर्ट ने सुनाया उसके बाद प्रदेश में हिंसा भड़क गई है। प्रदेश में तकरीबन 55 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पब्लिक प्रॉपर्टी को काफी नुकसान पहुंचा है।

इस बीच प्रदेश सरकार ने कर्फ्पू में कुछ राहत जरूर दी है। मणिपुर के चुराचांदपुर में रविवार की सुबह लोगों को 3 घंटे की खर्फ्यू में ढील दी गई है, ताकि वह जरूरी खरीदारी कर सके। यहां धारा 144 को लागू किया गया है और लोगों को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई है। शनिवार को भी शाम 3 बजे से 5 बजे तक की लोगों को कर्फ्यू से राहत जी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *