July 9, 2026

बीएस येदियुरप्पा का दावा- 130-135 सीटें जीतेगी भाजपा, 75-80% हमको समर्थन

0
yedu.jpg

कर्नाटक
 कर्नाटक विधानसभा चुनाव-2023 के लिए सभी 224 सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुए है। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता बीएस येदियुरप्पा ने शिवमोग्गा के शिकारीपुरा में मतदान किया। वोट डालने के बाद येदियुरप्पा ने कहा है कि भाजपा को 130-135 सीटें मिलेगी।

बीएस येदियुरप्पा ने वोट डालने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, ''मैं सभी लोगों से जल्द से जल्द वोट डालने का अनुरोध करता हूं। मुझे 100 फीसदी यकीन है कि वे भाजपा के पक्ष में मतदान होगा। 75-80 प्रतिशत अधिक भाजपा का समर्थन करेंगे। हम 130-135 सीटें जीतेंगे।''

बीएस येदियुरप्पा कहते हैं, "विजयेंद्र को यहां 40,000 से अधिक वोट मिलने वाले हैं। हम पूर्ण बहुमत प्राप्त करेंगे और सरकार बनाएंगे, इसमें कोई संदेह नहीं है। लोगों की प्रतिक्रिया बहुत अच्छी है। लोग अपना वोट भी डाल रहे हैं।''

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *